एक आदमी जिसकी विधवा माँ इस आदमी के बचपन में मर गयी और उसके जीवन भर के लिए रुपए-पैसे छोड़कर गयी.
जब वो बड़ा हुआ तो उसके गाँव के एक आदमी ने एक दिन उसकी माँ को चरित्रहीन बता दिया और कहा कि यह पैसा एक सेठ से उसने चुराया था.बेटे ने उस सेठ के घर वालों से और कुछ लोगों से इस बारे में पूछा पर उनमें से भी किसी ने इस आरोप का समर्थन नहीं किया.
अब इस आदमी के सामने दो विकल्प हैं - अपने बचपन में माँ से मिले लाड़ को प्रमाण मानकर उसकी सुन्दर छवि में मन रखे या उसको कुलटा मानकर जीवन भर अपनी हर ग़लती के लिए माँ को दोष देता रहे.
भारत के लिबरल-सेक्युलर नैरेटिव ने दूसरा विकल्प चुना है.
बस फ़र्क़ ये है कि यहाँ बेटे के कान किसी और आदमी ने नहीं भरे, थोड़ी कांग्रेसी क़िताबें पढ़ के बेटे का दिमाग़ ख़ुद घूम गया है.
#पवनपाण्डेय
No comments:
Post a Comment