चीज़ों को टुकड़ों-टुकड़ों में बाँटकर न देखें, और जो रंगमंच के सामने का सच है, सिर्फ़ वही न देखें. सिनेकार का वर्ल्ड व्यू भी समझिए, उसके सिनेमा की राजनीति समझिए, उसके सिनेमा और क़ारोबार का रिश्ता परखिए और हिंदी सिनेमा व इतिहास के रिश्ते की पड़ताल कीजिए, और ईमानदारी से सोचिए कि क्या आज का 'बॉलीवुड' भारत की विरासत को उसी सदिच्छा से व्यक्त करता है जैसे ब्लैक एंड वाइट एरा में करता था, या बड़े महीन तरीक़े से समाज के प्रतीकों पर कीचड़ उछाला जा रहा है. और हम क्राफ़्ट की भव्यता में मौलिकता और सिनेकार की नीयत को देख ही नहीं पा रहे.
दुनिया भर में सिनेमा, राजनीति का बहुत मज़बूत हथियार है. उसको इस बचकानेपन से मत लीजिए.#पवनपाण्डेय
No comments:
Post a Comment