Monday, February 27, 2017

GDP

अपन इतने दकियानूसी,

पिछड़े और असभ्य होकर भी

1750 में दुनिया के GDP का 25% थे.

अंग्रेज़ी, मैनेजमेंट,

एटिकेट और हाय-बाय सीख के भी

आजतक 10% भी न छू पाए.

कइसे हुआ भइया?

#पवनपाण्डेय

Sunday, February 26, 2017

आत्मसंशोधन की क्षमता

कोई विचार कितना महान है,

इसका पता

उसकी आत्मसंशोधन की क्षमता

से चलता है.

इसलिए

भक्ति करें या विरोध,

अंधा नहीं होना चाहिए.

#पवनपाण्डेय

बॉलीवुड

आज के बॉलीवुड का दर्शन:

इंसान पैदा होता है

सिर्फ़ और सिर्फ़

सेक्स, नशा और बेहूदगी करने के लिए

जिसने यह सब नहीं किया,

उसका जीना भी कोई जीना है?

इसलिए, लड़कियों!

इस पागलपन की दौड़ में

लड़कों से पीछे मत रहना!


------

बहुत से 'फ़िल्म कारोबारी'
(फ़िल्मकार को थिएटर देता कौन है?)

प्रगतिशील सिनेमा के नाम पर

असल में एक बड़ा चालाक

बाज़ारू खेल खेलते हैं.

सेक्स, गालियाँ, भौंडे मज़ाक़, नशाख़ोरी दिखाओ

और उसको

आज़ाद ख़याली का एंगल दे दो.

सब चस्का लेके देखेंगे,

और विरोध करने का मतलब होगा

ख़ुद को दक़ियानूसी साबित करना.

फ़िल्म विवादों में घिरेगी

तो फ्री की पब्लिसिटी मिलेगी सो अलग.

चित भी मेरी, पट भी मेरी!


#पवनपाण्डेय

Friday, February 24, 2017

भारतीय प्रेरणा

"To all those who went before

and to all those who follow...
and
To the great Siddha Saints and Masters
who lit the flame and keep the fire burning..."
:
:
This is how
the world's most popular writer
on the screenplay
- Syd Field -
starts his book
And feels free
to quote Indian wisdom here and there.
But I find it uncommon in India.

Have you ever heard
Bollywood filmmakers or cine-buffs quoting Indian wisdom,
for example -
Bharat Muni's 'Natya Shashtra'?

-----

हमें हर नवाचार में

भारतीय प्रेरणा दिखाने की

ऐसी जल्दबाज़ी से बचना चाहिए,

जो बचकानी और सतही हो,

या पश्चिम के आधुनिक मनीषियों की

साधना को स्वीकार न करे,

या

'हम तो सब जानते हैं, अब क्या जानना-करना बाक़ी है' वाली

घातक आत्मश्लाघा पैदा करे.


#पवनपाण्डेय


Sunday, February 12, 2017

राजनैतिक टिप्पणियाँ 

बैर मोदी नामक व्यक्ति से नहीं,

हिंदुत्व के एक चतुर, पेशेवर, पहलकारी और ग़ैर सवर्ण संस्करण के उभार से है

जिसने अभी तक के राष्ट्रहंता राजनैतिक परजीवियों के अस्तित्व को

पहली बार संकट में डाल दिया है.


----

मेरे गृहनगर कासगंज की लड़ाई दिलचस्प इसलिए है,

क्योंकि पिछले चार दशकों में

जिस भी पार्टी का उम्मीदवार यहां से जीता है,

सरकार उसी की बनी है.

----
समाजवादी सरकार है

सेक्युलरों की बहार है

गंगा-जमुनी पीके पड़े रहे तो

यूपी भी कश्मीर बनने को तैयार है
31 जन 2017, 10:27 AM 

----
अब नियम होना चाहिए कि कोई भी IIT या IIM का स्नातक विदेश जाकर नौकरी करने को स्वतंत्र है, बशर्ते वह अपनी शिक्षा का वास्तविक पूरा खर्च देश को वापस करे। वर्ना अब तक तो हम गरीब हिन्दुस्तानी अपनी जेब से अमीर देशों को विशेषज्ञ मुफ़्त में निर्यात करने की मूर्खता करते रहे हैं!
अब नियम होना चाहिए कि कोई भी IIT या IIM का स्नातक

विदेश जाकर नौकरी करने को स्वतंत्र है,

बशर्ते वह अपनी शिक्षा का वास्तविक पूरा खर्च

देश को वापस करे।

वर्ना अब तक तो हम गरीब हिन्दुस्तानी

अपनी जेब से अमीर देशों को

विशेषज्ञ मुफ़्त में निर्यात करने की

मूर्खता करते रहे हैं!
7 फ़र 2017, 7:07 AM

----
भारत और पाक के बीच

विवाद की मुख्य जड़

कश्मीर नहीं है

कश्मीर विवाद की मुख्य जड़

ग़ज़वा ए हिन्द है.
5 फ़र 2017, 1:33 शाम

----
अमरनाथ यात्रियों पर हमले के बारे में

बुद्धिजीवियों की वॉल पर कुछ नहीं मिलेगा?

नहीं, नहीं

बहुत कुछ मिलेगा...

शायरी, दर्शन, फ़ोटोग्राफ़ी, कुकिंग टिप्स

मौसम का हाल, होटल के बिल, एयरपोर्ट की लोकेशन

प्रैंक वीडिओज़, चुटकुले, पहेलियाँ

और ऐसा बहुत कुछ

जो वह नहीं कहता, जो वह कहना चाहते हैं

बल्कि वह कहता है जो वह कहने से बचना चाहते हैं

----
पद्मावती को आधिकारिक इतिहास मानता है या नहीं

यह एक अलग बहस का विषय है

अलाउद्दीन खिलज़ी को तो सब मानते हैं

किसी की बात पर यक़ीन न करें

अलग-अलग स्रोतों से अलाउद्दीन खिलज़ी के जीवन पर नज़र डालें

और तय करें कि क्या आप उसे किसी फ़िल्म का नायक बनाना चाहोगे

और एक सवाल ख़ुद से खोजें -

भारतीय इतिहास के तमाम निर्विवादित नायकों को छोड़कर

बॉलीवुड उसे नायक क्यों बना रहा है