Wednesday, June 21, 2017

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

साकार से निराकार की यात्रा

सीमित में असीमित का संकेत

सत्य का मौन उद्घोष

अस्तित्व का संगीत है योग

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हर साधक को नमन

#पवनपाण्डेय

Tuesday, June 20, 2017

'रचनाकार' और 'दृष्टा'

क्या 'रचनाकार' और 'दृष्टा' को

पर्यायवाची मान लिया जाता है?

कोई रचनाकार अपनी कला में सिद्धहस्त हो सकता है,

अप्रतिम शब्दशिल्पी हो सकता है,

चित्रकार, फ़िल्मकार, अभिनेता हो सकता है.

लेकिन यह ज़रूरी नहीं

कि वह अपने समय को

सम्यक दृष्टि से देख भी रहा हो.

कभी-कभी हो सकता है

'रचनाकार' एक महान 'दृष्टा' भी हो.

लेकिन ऐसा भी देखा गया है कि कई रचनाकार

ख़ास कैम्प्स से नकारे जाने का भय

या पुरस्कारों आदि के प्रलोभन के कारण

बौद्धिक बेईमानी भी करते रहते हैं.

और उनके शिल्प की प्रशंसा के वशीभूत प्रशंसक

उनकी हर बात पर अहो! अहो! करते जाते हैं.

इसलिए

कोई आख़िरकार 'कह क्या रहा है'

और 'क्यों कह रहा है'

इस पर अपने विवेक से ग़ौर करें.

'कैसे कह रहा है'

के चक्कर में दिन को रात ना मान बैठें.

चाहे वो कोई भी पुरुस्कार विजेता क्यों ना हो.

#पवनपाण्डेय

Sunday, June 18, 2017

मनी प्लांट

आज की सीख:

पैसा कमाने के लिए
दिमाग़ लगाओ

मनी प्लांट नहीं

#पवनपाण्डेय

Saturday, June 17, 2017

आज की सीख

आज की सीख:

वफ़ा उतनी करो

जितनी बेवफ़ाई सह सको

#पवनपाण्डेय

Friday, June 16, 2017

आज की सीख

आज की सीख:


बेईमानी उतनी करो

कि ईमानदार दिखते रहो

#पवनपाण्डेय

Monday, June 12, 2017

कच्ची उमर में शादी

कच्ची उमर में शादी

यानि सोच पिछड़ी है.

कच्ची उमर में संबंध

यानि तरक़्क़ी है!?

#पवनपाण्डेय

Sunday, June 4, 2017

राष्ट्रवादी राजनीति में पाखंड पर

राष्ट्रवाद की रई से

भावनाओं की छाछ फेंटिए

विकास का छींटा मारिए

सबको बलिदान सिखाइए

मक्खन धीरे से

ख़ुद चाट जाइए

#पवनपाण्डेय