Tuesday, June 20, 2017

'रचनाकार' और 'दृष्टा'

क्या 'रचनाकार' और 'दृष्टा' को

पर्यायवाची मान लिया जाता है?

कोई रचनाकार अपनी कला में सिद्धहस्त हो सकता है,

अप्रतिम शब्दशिल्पी हो सकता है,

चित्रकार, फ़िल्मकार, अभिनेता हो सकता है.

लेकिन यह ज़रूरी नहीं

कि वह अपने समय को

सम्यक दृष्टि से देख भी रहा हो.

कभी-कभी हो सकता है

'रचनाकार' एक महान 'दृष्टा' भी हो.

लेकिन ऐसा भी देखा गया है कि कई रचनाकार

ख़ास कैम्प्स से नकारे जाने का भय

या पुरस्कारों आदि के प्रलोभन के कारण

बौद्धिक बेईमानी भी करते रहते हैं.

और उनके शिल्प की प्रशंसा के वशीभूत प्रशंसक

उनकी हर बात पर अहो! अहो! करते जाते हैं.

इसलिए

कोई आख़िरकार 'कह क्या रहा है'

और 'क्यों कह रहा है'

इस पर अपने विवेक से ग़ौर करें.

'कैसे कह रहा है'

के चक्कर में दिन को रात ना मान बैठें.

चाहे वो कोई भी पुरुस्कार विजेता क्यों ना हो.

#पवनपाण्डेय

No comments: