कालजयी
Wednesday, February 21, 2018
व्यक्तिपूजा
जब राष्ट्रवाद व्यक्तिपूजा पर
निर्भर हो जाता है,
बार-बार ठोकर खाता है.
#पवनपाण्डेय
Tuesday, February 13, 2018
शव - शिव
जब स्व सुषुप्त होता है
प्राणी केवल एक सचल शव होता है
किन्तु स्वत्व में होता है सर्वस्व का स्पंदन
जाग्रत हृदय में जब शिव होता है
#पवनपाण्डेय
Tuesday, February 6, 2018
बच्चन जी के साथ काम करने का मौक़ा मिलने पर
बचपन से दिमाग़ पर
बच्चन जी का फ़ितूर सवार रहा है.
लेकिन ख़ुद से एक वादा था -
उनको देखने या मिलने
भीड़ में खड़ा नहीं होऊँगा.
उनके सामने हक़ से जाऊँगा.
और आख़िरकार
उनके साथ काम करने का मौक़ा मिला.
ऐसा लगा जैसे इंतज़ार थोड़ा ज़्यादा लम्बा ज़रूर हो गया
मगर 'अमिताभ बच्चन' नाम की किंवदंती के सामने
इतनी ठसक तो बनती है!
#पवनपाण्डेय
Thursday, February 1, 2018
बजट
जब तक बजट समझ में आता है,
अगला वाला आ जाता है.
😏
Newer Posts
Older Posts
Home
Subscribe to:
Posts (Atom)