Monday, November 3, 2014

In the name of 'Haider'!

It started with the recently released Hindi film ‘Haider’, which divided the people into two groups. Cine-buffs praised it with every puff of it; some others found it a masterpiece, but a masterpiece for secessionists. I declare it upfront (without trying to be politically correct) that I also belong to the second camp. But my debate is not confined, rather inspired by ‘Haider’.
The question that always challenges me is the relationship of any creative work with the society. Is it merely the brainchild of its creator or is it a product of its society? If I create something, then is it really mine? Or my society expressed itself and I was a medium in the process? If my creation belongs to only me then I am free to express whatever I want. I give a damn to the society. But if I, myself, am a product of society so how can my creation belong to ‘only me’?
You might be wondering that how all this is connected with ‘Haider’? Both are very much connected because of the arguments given in favor of the film. It has been described as an Indian interpretation of William Shakespeare’s Hamlet, a great ‘impartial’ tale of ‘Human tragedy’, a cinema masterpiece need not to be widely popular or accepted.
My question in this regard is that should we gulp this ‘legendary’ hemlock that portrays secessionism as a hero and India as a villain? The filmmaker needed an intense Indian background, Naxalism had already been used, and enchanting natural beauty, turbulent and least explored terrains of Kashmir would provide a unique contrast to the plot.
There is a monopoly of a specific intellectual group in India that is always ready to accept even rubbish, if it has tags like ‘progressive’ or ‘secular’ etc. It’s very easy to be a famous writer, artist or activist in India. Pick a few shortcomings of the ancient Indian tradition gathered in the course of time and start using your creative work to malign whole of this great cultural heritage. Do you know what will happen? The English media and market forces will make you a star overnight. The reason is that being ‘politically correct’ in India means nothing but a biased hypocrisy. And above all, no one would dare to question you because of the fear of being labeled as ‘regressive’ or ‘communal’ or ‘RSS supporter’! And even if, someone dares to do so, you can easily label him or her similarly and avoid all the questions.  
Here is an example. A renowned documentary filmmaker Anand Patwardhan made a documentary film ‘War And Peace’ based on nuclear arms race in South Asia. He generalized the topic and found no difference in the approach of both the countries. Rather, the film presented India as an aggressor or jingoist. He was very much aware of all the facts but very smartly suppressed many crucial facts. We all know that India has never ever attacked any other country. India acquired nuclear deterrent to counter the nuclear blackmail of China and other world powers. India already had given befitting reply to Pakistan’s military adventures in conventional warfare. Similarly, India is the only country in the world that has been campaigning for ‘universal nuclear disarmament’ on all diplomatic fronts for decades. India itself adopted ‘No First Use Policy’ after its nuclear tests in 1998.  It also adopted a policy of ‘not using nuclear weapons against any non-nuclear power’. During the open interactive session, after the screening of the documentary in National Film Archives of India (NFAI), I asked Mr. Patwardhan whether he wants to see India as helpless as Tibet which is one of the most peaceful countries in the world. He had no concrete answer!
Similarly, Vishal Bhardwaj has very cleverly chosen post-1995 period of Kashmir. So that he can hide all the cross-border activities to communalize the region, genocide and forced exodus of Kashmiri Pundit etc. And to make a great film on ‘human tragedy’, he treats secessionists and terrorists as humans and Indian army or anyone supporting India as monsters. If it was really a film on ‘human tragedy’, then why was it one-sided? Is soldier also not a human-being? Were all the atrocities committed by terrorists on soldiers not a human tragedy? Is economic backwardness the only reason for secessionist tendencies? If so then why is there no secessionist tendency in the backward regions of the country like Bihar and Orissa? How many Indians can claim of living a life they love? Can we justify violence in case of all these Indians? Most criminals commit the crime due to some social factors. So, can we demonize the police that catch them?
Anyways, do these questions really bother anyone? Indian film market mostly serves ‘items’ of sleaze and vulgarity. And the same people preach others on ‘women liberation’ and ‘empowerment’ on public forums. Commercial cinema excites senses of the audience and Art Cinema like this earns brownie points by entertaining anti-national elements!
Therefore, can we finally conclude that any piece of art is solely a personal venture? Can Vishal Bhardwaj or any artist can claim that ‘I don’t care about the audience’, because I have been ‘critically acclaimed’ many times by ‘intellectuals and critics’? Or a piece of art is a social product? And if so, then, can this film ignore or put aside the questions raised by the society? Can cinema justify its narrative on the basis of its craft? There are many more questions that are waiting for their answers.  

Friday, October 24, 2014

‘हैदर’ के बहाने

बात शुरू हुयी हाल में रिलीज़ हुई हिंदी फ़िल्म ‘हैदर’ से. इस फ़िल्म ने लोगों को दो ख़ेमों में बाँट दिया. फ़िलमचियों ने इसके बार-बार कश ले-लेके वाह-वाह की ध्वनि की. वहीं दूसरे ख़ेमे वालों ने भी इसको एक बेहतरीन, लेकिन एक बेहतरीन पृथकतावादी फ़िल्म बताया. बिना लाग-लपेट के इस मामले में मैं ख़ुद को भी इस दूसरे ख़ेमे वाला घोषित करता हूँ. लेकिन मेरी बहस सिर्फ़ ‘हैदर’ तक सिमटती नहीं है, उससे प्रेरित है.

जो सवाल मुझे झिंझोड़ता है वो यह है कि किसी भी रचना का समाज से रिश्ता क्या है? कोई रचना, उसके रचनाकार की मानसिक संतान मात्र है या वह मूलतः एक सामाजिक कर्म है? मैंने जो रचा, वह सिर्फ़ मेरा है या समाज ने मुझे बस एक माध्यम बनाकर स्वयं को व्यक्त किया? अगर कोई रचना बस मुझसे निकली है तो मैं जो चाहे कहूँ और भाड़ में जाए मेरा समाज! पर अगर स्वयं मैं ही अपने समाज की पैदाइश हूँ तो मेरे द्वारा रची कोई चीज़ सिर्फ़ मेरी कैसे हो सकती है?

अब आप सोच रहे होंगे कि इस बात का ‘हैदर’ से क्या ताल्लुक़ है? इसका ताल्लुक़ इस फ़िल्म के पक्ष में दिए गए तर्कों के कारण है. कहा गया कि यह शेक्सपिअर की रचना ‘हैमलेट’ का भारतीय रूपांतरण है, यह एक मानवीय त्रासदी की ‘निष्पक्ष’ कथा है, बेहतरीन सिनेमा का लोकप्रिय या लोकसम्मत होना ज़रूरी नहीं वगैरा-वगैरा.

मेरा सवाल यह है कि क्या ‘हैदर’ में पृथकतावाद को नायक और भारत को खलनायक बनाकर पेश किए गए बेशक़ीमती हीरे को हम सब बस इसलिए निगल लें - क्योंकि इसके फ़िल्मकार को ‘हैमलेट’ के लिए एक इंटेंस भारतीय पृष्ठभूमि चाहिए थी…  क्योंकि बकौल विशाल भारद्वाज नक्सलवाद पर कुछ फ़िल्में हाल में आ चुकी थीं…  क्योंकि उसकी तुलना में कश्मीर की खूबसूरत वादियाँ और इसका रक्तरंजित और अपरचित संसार उसी प्लॉट को एक गज़ब की नाटकीयता दे देते?

भारत में एक ख़ास सोच वाले बौद्धिक वर्ग का एकाधिकार है जो ‘प्रोग्रेसिव’ और ‘सेक्युलर’ ब्रांड के हर मानसिक वमन को शिरोधार्य कर लेता है. आप एक महान रचनाकार या सामाजिक कार्यकर्ता बनना चाहते हैं तो भारत में यह बड़ा आसान है. आप भारत की प्राचीन परंपरा में समय के साथ आई कुछ ख़ामियाँ छाँट लीजिए और उनके आधार पर पूरी की पूरी भारतीय सांस्कृतिक विरासत के मुँह पर कालिख़ मलने के लिए अपनी रचनाओं का इस्तेमाल करिए.  होगा क्या कि आपको अंग्रेजी मीडिया और बाज़ार हाथों-हाथ ले लेगा. (क्योंकि भारत में हर ‘पॉलिटिकली करेक्ट’ दृष्टिकोण एक ख़ास पूर्वाग्रह का दूसरा नाम है.) और सबसे बड़ा फ़ायदा यह होगा कि कोई आपके ऊपर इस डर से उँगली नहीं उठाएगा कि कहीं उसे रिग्रेसिव(पोंगापंथी) या कम्युनल या संघी न समझ लिया जाए! और कोई उँगली उठा भी दे तो ऐसे आरोप लगाकर आप उसकी बहस को ही एक सिरे से नकार सकते हैं.

एक उदाहरण देता हूँ. एक चर्चित डॉक्युमेंटरी फ़िल्ममेकर आनंद पटवर्धन ने ‘वॉर एंड पीस’ नाम से जो डॉक्युमेंटरी फ़िल्म बनाई उसमें भारत और पाकिस्तान के परमाणु शस्त्रीकरण को एक ही तराजू से तोल दिया और भारत को एक आक्रामक शक्ति या ‘जिंगोइस्ट’ के रूप में पेश किया गया. उनको बख़ूबी पता रहा होगा पर उन्होंने जानबूझकर कई बातें दबा लीं. जैसे कि भारत ने आजतक के हज़ारों बरसों के इतिहास में कभी किसी दूसरे देश पर हमला नहीं किया है. भारत ने परमाणु बम चीन और दूसरी महाशक्तियों की धमकी से बचने के लिए बनाया. पाकिस्तान के कई बार किए गए एकतरफ़ा हमलों का मुँहतोड़ जवाब तो वह पारंपरिक युद्ध में ही दे चुका था. वैसे ही, भारत दुनिया का अकेला देश है जिसने सारी दुनिया से परमाणु बम ख़त्म करने का अभियान चलाया, जिसने ख़ुद से एक नीति बनाई है कि वह कभी भी परमाणु बम का इस्तेमाल, परमाणु हमले का जवाब देने के लिए ही करेगा और कभी भी किसी ऐसे देश पर परमाणु हमला नहीं करेगा जिसके पास परमाणु बम न हो. राष्ट्रीय फिल्म संग्रहालय में यह फ़िल्म देखने के बाद मैंने सार्वजनिक रूप से उनसे सवाल किया कि क्या वे भारत को दुनिया के सबसे शांतिप्रिय देश - तिब्बत - जैसी असहाय स्थिति में देखने देना चाहेंगे, तो वह इस सवाल को टाल गए.

कुछ इसी तरह विशाल भारद्वाज ने बड़ी चालाकी से कश्मीर की कहानी 1995 से शुरू की. ताकि वहाँ सीमापार से फ़ैलायी गई धार्मिक नफ़रत और कश्मीरी पंडितों के पलायन वाले पहलू को ढँका जा सके. और फ़िर ‘मानवीय त्रासदी’ पर एक महान फ़िल्म बनाने के लिए आतंकवादियों और पृथकतावादियों को मानव की श्रेणी में रखा और भारतीय सैनिकों और हर भारत समर्थक को मानव-विरोधी श्रेणी में. अगर ऐसा नहीं था तो क्या कोई मानवीय त्रासदी कभी एकतरफ़ा होती है? क्या सैनिक मानव नहीं होता? आतंकवादियों ने सैनिकों के साथ जो बर्बरता की वो मानवीय त्रासदी नहीं थी? कश्मीर के पृथकतावाद का कारण मात्र पिछड़ापन है? तो यह बिहार और उड़ीसा में क्यों नहीं उपजता? भारत के कितने नागरिक सौ फ़ीसदी सुख-चैन से जी रहे हैं? क्या सब असंतुष्ट नागरिकों को बन्दूक थाम लेनी चाहिए? अगर हर अपराधी किसी न किसी सामाजिक कारण से अपराध करता है. तो क्या उसको रोकने वाली पुलिस अमानवीय हो गई?    

वैसे इन सवालों से किसी को क्या फ़र्क़ पड़ता है? आजकल भारत में फ़िल्मी बाज़ार में नंगई और फूहड़पन के आइटम परोसे जाते हैं. और फिर वही लोग अंग्रेज़ी में मंच पर औरतों के सम्मान और आज़ादी के उपदेश देते हैं. कॉमर्शियल सिनेमा जनता के शरीर को उकसाकर कमाता है तो ऐसा कला सिनेमा देश के विरोध में खड़ी ताक़तों को ख़ुश करके वाहवाही लूटता है.    

इस बहस से क्या यह निष्कर्ष निकाला जाए कि कोई भी रचना नितांत वैयक्तिक कर्म होती है? कोई कलाकार, विशेषकर फ़िल्मकार विशाल भारद्वाज की तरह कह सकता है कि ‘मुझे दर्शक की फ़िक्र नहीं है’, क्योंकि मुझे ‘बुद्धिजीवियों और आलोचकों’ की प्रशंसा मिली है? या रचना एक सामाजिक कर्म है? और अगर यह एक सामाजिक कर्म है तो क्या यह ख़ुद पर उठने वाले सवालों से पल्ला झाड़ सकती है? क्या सिनेमा सिर्फ़ अपने क्राफ़्ट के बल पर अपने कथ्य को सही साबित कर सकता है? ऐसे ही कई प्रश्न अपने-अपने उत्तरों की प्रतीक्षा में हैं.                

Wednesday, July 2, 2014

ये भी स्किल है!!

कपड़े उतार के  
कैसे सजे अख़बार

ये भी स्किल है!! 

ख़बरों में छिपे 
कैसे इश्तिहार 

ये भी स्किल है!! 

गरम मसाले सा 
सिनेमा का बाज़ार   

ये भी स्किल है!! 

नए जमाने में 
वहशत सरे बाज़ार 

ये भी स्किल है!! 

Thursday, June 26, 2014

दीए की लौ

तू सचमुच जानता है
या बस मानता है? 

कहाँ से आती है 

और कहाँ जाती है 
दीए की लौ 

इस बहस में 
भाई, भाई का गला
सदियों से काटता है!!

Thursday, May 29, 2014

तुम हमें भी लटका दो पेड़ पर

तुम हमें भी लटका दो पेड़ पर
किस्सा ही सारा ख़त्म हो जाए

और ख़बरदार जो नीचे उतारा
आखिर दुनियाँ कुछ तो सीखे
चुपचाप तमाशा देखने का अंजाम क्या होता है

तुम हमें भी लटका दो पेड़ पर
क्योंकि पता नहीं
तुम्हें क्यों नहीं आती
हमें अब शर्म आती है
ये कहते कि वो सूबा मेरा है
मेरा भी उससे खून का नाता है

तुम हमें भी लटका दो पेड़ पर
क्योंकि हमारी अस्मत
तुमने लटका तो दी है
सरे बाज़ार
सारे मुल्क के सामने

तुम हमें भी लटका दो पेड़ पर
ताकि हमें शर्म न आए
अपनी बहनों के सामने

तुम हमें भी लटका दो पेड़ पर....


Sunday, May 25, 2014

ज़िद

ज़िद तो बस ज़िद है
एक ज़िद है आशियाँ बनाने की
एक ज़िद है जलते दिये बुझाने की
एक ज़िद है डूबे को बचाने की
एक ज़िद है कश्तियाँ डुबाने की
एक ज़िद है बढ़ के हाथ मिलाने की
एक ज़िद है दूसरों को झुकाने की
ज़िद तो बस ज़िद है
ज़िद की कोई जात नहीं होती
कोई धरम नहीं होता
कोई रंग, कोई रूप नहीं होता
चाहे तो प्यार का ताजमहल बना दे
और चाहे तो नफ़रत का श्मशान बना दे
ज़िद तो बस ज़िद है
तो क्यों न ज़िद करें
हर हाल में मुस्काने की
हर दिल में प्यार जगाने की
बस गाते जाने की
और गाते हुए चले जाने की
- पवन पाण्डेय

Sunday, April 20, 2014

कल्लन की ऐतिहासिक दुविधा

इतिहास क्या अतीत की घटनाओं का संकलन और निष्पक्ष विश्लेषण मात्र है? यदि है, तो क्या किसी भी देश का इतिहास निष्पक्षता का दावा कर सकता है?
इतिहास किसी देश या व्यक्ति के लिए उसकी आत्म छवि को भी आकार देता है. मानव स्वभाव है कि वह अपने अतीत, अपनी पहचान के प्रति आश्वस्त और गौरवान्वित अनुभव करे और अपने से जुड़े किसी भी लांछन को तब तक स्वीकार न करे जब तक कि कोई बात असंदिग्ध रूप से सिद्ध न हो जाए.
कोई भी मानव अपने जीवन में केवल तर्क के आधार पर जीवन नहीं जी सकता; आस्था का सहारा लेना ही पड़ता है.कितने लोग पानी पीने या भोजन करने के पहले उसकी प्रयोगशाला में जाँच करते हैं कि उसमें कोई हानिकर चीज़ नहीं पड़ी है.अपने ड्राइवर, रसोइये वगैरा पर हम विश्वास करके अपना काम करते हैं.
इस पृष्ठभूमि में भारत के इतिहास की बात करते हैं. भारत का मान्यता प्राप्त इतिहास लेखन मूलतः ब्रिटिश उपनिवेशवादी प्रेरणा से विकसित और फिर वामपंथी दृष्टिकोण से पल्लवित हुआ है.क्या यह इतिहास निष्पक्षता का दावा कर सकता है?
भारत को थोड़ा गंभीरता से समझने वाले लोग मानेंगे कि भारत सिर्फ़ एक देश नहीं, एक चेतना का नाम है. और इसमें प्रतीकों, मिथकों और जीवन के प्रति आध्यात्मिक दृष्टि का बड़ा महत्त्व रहा है.अब ऐसे देश का इतिहास वामपंथी दृष्टि से अगर लिखेंगे तो आपके पास निष्कर्ष तो होंगे, पर उनमें भारत की आत्मा नदारद होगी. इसके अलावा भारत की काल-चेतना ही पश्चिमी दृष्टि से भिन्न है. बंगाल के बाउल संत अपना अस्तित्व समंदर के रेत पर पड़े निशान जितना नश्वर मानते हैं, इसलिए उनकी सदियों की परंपरा के प्रमाणपत्र खोजना क्या अर्थहीन और उनके लिए अप्रासंगिक नहीं है?
अब ऐसे में राम के अस्तित्व को प्रयोगशाला में प्रमाणित करने की ज़िद बड़ी रोचक लगती है. सामान्य रूप से एक प्रमाण दिया जाता है कि अयोध्या में उस समय मानव बस्तियों के प्रमाण ही नहीं मिलते. इस प्रसंग में भारत में अब तक हुए ऐतिहासिक अनुसंधानों की सीमाओं से सभी परिचित हैं. अगर मुझे ठीक से याद है तो ‘इग्नू’ के इतिहास (सरकारी मान्यता प्राप्त) मानता है कि हड़प्पा सभ्यता के ही अब तक केवल 3% स्थानों का उत्खनन हुआ है. उसकी भाषा अभी तक पढ़ी नहीं जा सकी है. आए दिन नए-नए तथ्य प्रकाश में आते हैं या देश के कोने-कोने में जनश्रुतियों या पुरातात्विक अवशेषों में मिलते हैं. अब तक केवल मिथकों में मान्यताप्राप्त द्वारका शहर जब कुछ बरस पहले समुद्र में दबा मिला.
मेरे विचार से विकल्प बहुत स्पष्ट है. एक उदाहरण देना चाहूँगा. कल्लन से एक दिन उसका मालिक बोला - तुझे अपने बाप के बारे में क्या मालूम है? तेरे पैदा होने तक तो वो मर गया था. वो चोर और नशेड़ी था. कल्लन ने अब तक ऐसा कुछ नहीं सुना था. फिर भी उसने पूछताछ की.पड़ोसी और रिश्तेदारों से उसने अपने बाप की तारीफ ही सुनी. अब कल्लन जीवन भर अपने पिता को एक अच्छा इंसान तब तक मानता रहे, जब तक कि कोई ठोस तथ्य कुछ और सिद्ध न कर दे, या अपने पिता को चोर तब तक मानता रहे जब तक कि कोई ठोस तथ्य उसे अच्छा सिद्ध न कर दे.
भारत के इतिहास में दो ख़ेमे हैं. एक ख़ेमा मानता है कि आर्य भारत में बाहर से आए, राम सिर्फ़ एक कल्पना है, भारत एक उपमहाद्वीप ही रहा है, ब्रिटिश दासता भारत के लिए हितकर थी, 1857 में स्वतंत्रता संग्राम नहीं, सैनिक विद्रोह मात्र हुआ आदि-आदि. ये ख़ेमा कहता है कि इतिहास तो सुबूत माँगता है. हमारे सुबूत यही सिद्ध करते हैं. हम यही मानते रहेंगे जब तक कि आप हमारे द्वारा मान्यता प्राप्त प्रमाण नहीं लाते.हड़प्पा सभ्यता में पशुपति, योग, मातृदेवी, सिन्दूर जैसे अनगिनत प्रमाणों की व्याख्या यह ख़ेमा अपने अनुरूप करता है.  दूसरा ख़ेमा भारत की लोक चेतना, इसके आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक बोध से प्रेरित होता है. इस ख़ेमे वाले कोई भारतीय या विदेशी विद्वान जब कभी तथ्य पेश करते हैं तो उनके आरोप दक्षिणपंथी मानकर ख़ारिज कर दिए जाते हैं. सरकारी आर्थिक और संस्थागत मदद पहले खेमे के साथ है. अब चुनौती दूसरे ख़ेमे के सामने यह है कि एकजुट होकर अनुसंधान पर काम करे और स्वयं में हीनता का अनुभव न करे. महाराष्ट्र में शिवाजी पर आधारित पहला संग्रहालय एक फ्रांसीसी भारतविद् की प्रेरणा से कुछ महीने पहले खुला है. हड़प्पा की लिपि पर काम करें. और भारत की प्राचीन मनीषा को यथासंभव नयी पीढ़ी तक पहुंचाएं.                                                                            
           

       

Wednesday, January 15, 2014

अग्नि परीक्षा

करो तुम अग्नि परीक्षा


मुखौटे सारे  
पिघल के टपक जाएँ


कठपुतलियाँ सारी
राख़ हो जाएँ


गिरगिट से बदलते रंग?


नहीं चाहिए!


रगों में बहता पानी?


नहीं चाहिए!


गैंडे सी मोटी चमड़ी?


नहीं चाहिए!


छिपी हुई दुमें?
   
नहीं चाहिए!

मुल्क़ को चाहिए बस एक अदद पुख्ता रीढ़!!!    

Thursday, January 9, 2014

बरस 2014

सोते हुए देश में वक़्त बस कैलेंडर में बदलता है 

हम भी कह देते थे -

इस देश का कुछ नहीं हो सकता 

घटनाएं हमारे लिए बस ख़बर होती थीं 

वो कल की बात थी 

पर इस सुबह की बात ही निराली है

दुनिया जान ले कि हिंदुस्तान ने अंगड़ाई ले ली है

तारीख़ गवाह है कि जब यह मुल्क जागता है

तो ख़ुद तारीख़ बदलती है

इस बरस के बाद से बदल जाएगा

एक हिंदुस्तानी होने का एहसास

इस बरस यह मुल्क़ लिखेगा अपनी वसीहत

इसलिए ख़ुद बरस 2014 दे रहा है भारत को मुबारकबाद

किस्मत से मिला ये मौका गँवा न देना

आपसे गुज़ारिश बस यही है!!!

कश्मीर


कश्मीर पर शोर के बीच कुछ बातें मेरे कानों में गूंजने लगती हैं. यह नाम मूलतः संस्कृत का है.इसकी कहानी नव पाषाण काल से मिलने लगती है. हड़प्पा सभ्यता यहाँ तक फैली थी.वैदिक युग के उत्तर-कुरु यहीं बसे. मौर्य साम्राज्य का भी यह हिस्सा रहा. विश्व की प्रमुख ऐतिहासिक कृतियों में से एक कल्हण की 'राजतरंगिणी' यहीं का राजनैतिक इतिहास बताती है. ऋषि कश्यप का भी इस भूमि से कुछ नाता था. काम्बोज और पांचालों ने भी यहीं राज किया. जम्मू को अपना नाम राजा जम्बूलोचन से मिला... कश्मीरी पंडित दुनियां के उन गिने-चुने समुदायों में से हैं जो अपने ही देश में विस्थापितों का जीवन जीने को अभिशप्त हैं... पर ऐसी बहकी-बहकी बातें मैं क्यों कर रहा हूँ? वक़्त का चलन तो 'पॉलिटिकली करेक्ट' बातें करने का है!