Sunday, December 1, 2019

देवालय की कल्पना

एक ऐसे देवालय की कल्पना है

जहाँ चित्रकार
रचें
देवत्व के बिम्ब
नित नवीन

#पवनपाण्डेय

Thursday, August 15, 2019

15 अगस्त को रक्षाबंधन

धागा तो धागा है

कलाई पर बँधकर
भाई-बहन को जोड़ता है

और तिरंगा बनकर
सारे देश को जोड़ता है

इस धागे में बड़ी शक्ति है
इसके बंधन में भी मुक्ति है

#पवनपाण्डेय