Tuesday, February 6, 2018

बच्चन जी के साथ काम करने का मौक़ा मिलने पर

 बचपन से दिमाग़ पर

बच्चन जी का फ़ितूर सवार रहा है.

लेकिन ख़ुद से एक वादा था -

उनको देखने या मिलने

भीड़ में खड़ा नहीं होऊँगा.

उनके सामने हक़ से जाऊँगा.

और आख़िरकार

उनके साथ काम करने का मौक़ा मिला.

ऐसा लगा जैसे इंतज़ार थोड़ा ज़्यादा लम्बा ज़रूर हो गया

मगर 'अमिताभ बच्चन' नाम की किंवदंती के सामने

इतनी ठसक तो बनती है!

#पवनपाण्डेय

No comments: