Sunday, February 12, 2017

राजनैतिक टिप्पणियाँ 

बैर मोदी नामक व्यक्ति से नहीं,

हिंदुत्व के एक चतुर, पेशेवर, पहलकारी और ग़ैर सवर्ण संस्करण के उभार से है

जिसने अभी तक के राष्ट्रहंता राजनैतिक परजीवियों के अस्तित्व को

पहली बार संकट में डाल दिया है.


----

मेरे गृहनगर कासगंज की लड़ाई दिलचस्प इसलिए है,

क्योंकि पिछले चार दशकों में

जिस भी पार्टी का उम्मीदवार यहां से जीता है,

सरकार उसी की बनी है.

----
समाजवादी सरकार है

सेक्युलरों की बहार है

गंगा-जमुनी पीके पड़े रहे तो

यूपी भी कश्मीर बनने को तैयार है
31 जन 2017, 10:27 AM 

----
अब नियम होना चाहिए कि कोई भी IIT या IIM का स्नातक विदेश जाकर नौकरी करने को स्वतंत्र है, बशर्ते वह अपनी शिक्षा का वास्तविक पूरा खर्च देश को वापस करे। वर्ना अब तक तो हम गरीब हिन्दुस्तानी अपनी जेब से अमीर देशों को विशेषज्ञ मुफ़्त में निर्यात करने की मूर्खता करते रहे हैं!
अब नियम होना चाहिए कि कोई भी IIT या IIM का स्नातक

विदेश जाकर नौकरी करने को स्वतंत्र है,

बशर्ते वह अपनी शिक्षा का वास्तविक पूरा खर्च

देश को वापस करे।

वर्ना अब तक तो हम गरीब हिन्दुस्तानी

अपनी जेब से अमीर देशों को

विशेषज्ञ मुफ़्त में निर्यात करने की

मूर्खता करते रहे हैं!
7 फ़र 2017, 7:07 AM

----
भारत और पाक के बीच

विवाद की मुख्य जड़

कश्मीर नहीं है

कश्मीर विवाद की मुख्य जड़

ग़ज़वा ए हिन्द है.
5 फ़र 2017, 1:33 शाम

----
अमरनाथ यात्रियों पर हमले के बारे में

बुद्धिजीवियों की वॉल पर कुछ नहीं मिलेगा?

नहीं, नहीं

बहुत कुछ मिलेगा...

शायरी, दर्शन, फ़ोटोग्राफ़ी, कुकिंग टिप्स

मौसम का हाल, होटल के बिल, एयरपोर्ट की लोकेशन

प्रैंक वीडिओज़, चुटकुले, पहेलियाँ

और ऐसा बहुत कुछ

जो वह नहीं कहता, जो वह कहना चाहते हैं

बल्कि वह कहता है जो वह कहने से बचना चाहते हैं

----
पद्मावती को आधिकारिक इतिहास मानता है या नहीं

यह एक अलग बहस का विषय है

अलाउद्दीन खिलज़ी को तो सब मानते हैं

किसी की बात पर यक़ीन न करें

अलग-अलग स्रोतों से अलाउद्दीन खिलज़ी के जीवन पर नज़र डालें

और तय करें कि क्या आप उसे किसी फ़िल्म का नायक बनाना चाहोगे

और एक सवाल ख़ुद से खोजें -

भारतीय इतिहास के तमाम निर्विवादित नायकों को छोड़कर

बॉलीवुड उसे नायक क्यों बना रहा है

No comments: