पिछले 60 बरस से देश के ऊपर थोपा गया नैरेटिव अब जनता के बीच बहस के केंद्र में है और यह बहस, पुनरीक्षण और संशोधन बहुत महत्त्वपूर्ण और प्रासंगिक है.
पर जब बचपन से सुनी हुई, पढ़ी गयी चीज़ों के उलट कोई बात अचानक सुनने में आती है, तो बहुतों को यह यकायक अबूझ, यहाँ तक कि मूर्खतापूर्ण भी लगता होगा. लगना स्वाभाविक है.बस धैर्य से बात को सुनें, सत्य की संभावना का साहस रखें और फिर भी जो अतार्किक लगे, उसे त्याग दें.
दरअसल जो ये 'इनटॉलेरेंस', 'ज़हरीली हवा बहने' का माहौल बनाया जा रहा है, वह इसलिए है क्योंकि यकायक बंद बर्तन का ढक्कन खुला है... थोड़े समय के लिए हड़बड़ी होगी, कीड़े-मकोड़े बिलबिलाएँगे. तोहमत ढक्कन खोलने वाले पर लगायी जाएगी.
और एक बात जो कल कही थी:
किसी भी नेता या दल विशेष से बड़ा है देश. देश के सवालों और उन सवालों की राजनीति करने का दावा करने वालों में फ़र्क़ है. जयश्रीराम का नारा उछालने से किसी देशद्रोही को देशभक्ति का प्रमाणपत्र नहीं मिल जाता.
#पवनपाण्डेय
No comments:
Post a Comment