Thursday, March 2, 2017

यक्ष प्रश्न

अगर यक्ष मुझसे पूछता कि

बताओ संसार का सबसे बड़ा अचरज क्या है

तो मैं कहता -

पुरुषों ने जीवनदायिनी स्त्रियों और प्राणदायिनी प्रकृति के साथ

सदियों से इतना दुर्व्यवहार किया,

फिर भी पुरुष के प्रति

दोनों की ममता में

कोई कमी नहीं आयी,

और पुरुष को आज तक

इस बात पे शर्म नहीं आयी.

#पवनपाण्डेय

No comments: