Wednesday, March 22, 2017

सनातन

एक प्रश्न के उत्तर में मेरी एक टिप्पणी:


एक ईश्वर की बात पर स्पष्ट कर दूं - "एकं सद् विप्रा: बहुधा वदन्ति" - सत्य एक है, विद्वान् उसकी व्याख्या अलग-अलग तरह से करते हैं. और सनातन विचार सत्य को जानने की एक वैज्ञानिक विधि भी देता है, ताकि कोई भी उसको स्वयं जान और अनुभव कर सके. इसीलिए ईश्वर को जानने वाले अनगिनत संत भारत में होते आए हैं और भारत के बाहर भी बहुत से लोगों ने ईश्वर को अपनी-अपनी सामाजिक-सांस्कृतिक स्थितियों के अनुरूप अनुभव किया और व्याख्यायित किया है. समस्या तब हुई जब केवल कुछ ख़ास संतों के अनुयायियों ने यह ज़िद पाल ली कि केवल उनका वाला संत ही ईश्वर का सच्चा दूत या पुत्र है, और इतना ही नहीं - यह न मानने वालों को ज़बरन, साज़िशन या प्रलोभन देकर अपनी बात मनवाने की सनक शुरू हो गयी. यह सनक जब तक रहेगी, संसार में शांति नहीं रह सकती।संघ के या सनातन परंपरा के किसी भीअनुष्ठान का अंत एक उद्घोष से होता है - विश्व का कल्याण और प्राणियों में सदभावना जैसी मंगल कामना से होता है. और इसमें केवल सनातन को मानने वाले नहीं, हर स्त्री-पुरुष, यहाँ तक कि हर प्राणी की मंगल कामना की जाती है. कोई काफ़िर या Infidel जैसा सीमित विचार नहीं होता. आप शायद स्वीकार नहीं करेंगे कि सुबह अपनी प्रार्थना का अंत जब मैं सर्वे भवन्तु सुखिनः वाले मंत्र से करता हूँ तो दाएश के राक्षसों को सदबुद्धि देने और उनपर भी कृपा करने की ऊपर वाले से प्रार्थना करता हूँ. लेकिन यह जान लें - सनातन की सदिच्छा की अगर रक्षा नहीं हुई तो इसका हाल तिब्बतियों या पारसियों वाला होना तय है. और इसीलिए हिंदुत्व ज़रूरी है.

#पवनपाण्डेय 

No comments: