राष्ट्रवाद कुर्सी के घमंड से पैदा होने वाली चर्बी नहीं है.
और न बदतमीज़ हेकड़ी का नाम है.ये सदियों से जख़्मी सनातन को बहलाने वाला छल भी नहीं है.
न ये अवसरवादी राजनीति है और न बस महज एक चुनावी वादा.
न तो ये सवर्णों की बाध्यता है, और न राष्ट्रगान पर खड़े होने की सनक.
राष्ट्रवाद सनातन का हृदय में स्वाभाविक स्पंदन है.
जब राष्ट्र लहूलुहान होता है तो टपकने वाला रक्त राष्ट्रवाद है.
भारत का इतिहास-भूगोल, शरीर-मन... अतीत और नियति... सब एक ही जीवंत इकाई हैं. यह अभेद दृष्टि ही राष्ट्रवाद है.
राष्ट्रवाद अनगिनत बलिदानों की धारा है, धरोहर है, और दायित्व है.
राष्ट्रवाद कोई दल नहीं है, न नेता है.
इसलिए, जो मर्ज़ी चाहे कुछ भी करें. सुदर्शन जी की कहानी 'हार की जीत' के बाबा भारती की बात याद रखें.
अपने पापों के साथ राष्ट्रवाद का नाम न लें.
#पवनपाण्डेय
No comments:
Post a Comment