काश भारत-पाकिस्तान सिर्फ़ दो अलग मुल्क़ों के नाम होते. अगर होते तो कब से अमन-चैन से रहने लगे होते.
लेकिन कड़वा सच ये है कि ये दो नज़रियों के नाम हैं. एक नज़रिया पूरी क़ायनात में 'उसका' पैग़ाम देखने को तैयार है, दूसरा बस एक पैग़ाम के एक ख़ास तर्जुमे की ज़िद में सारी क़ायनात को मिटा देने को तैयार है.उनके नज़रिए से काफ़िर हिंदुओं को तो दोज़ख नसीब होगी ही. उनके लिए वाज़िब उल क़त्ल तो ख़ुद उनके हमवतन और हमसाया शिया तक हैं; अहमदिया हैं, बलोच हैं, सूफ़ी हैं और बंगाली भी.
इसलिए जब कोई कहता है कि मैं पाकिस्तान का समर्थक हूँ तो जाने-अनजाने वह कहता है कि मैं धरती पर सिर्फ़ एक क़ौम के एक फ़िरके की ज़िन्दग़ी का समर्थक हूँ.
पाकिस्तान का समर्थन इंसानियत का विरोध है. जबकि भारत का समर्थन मज़हबी ज़िद से बाहर 'सर्वहित' की कामना है.
#पवनपाण्डेय
No comments:
Post a Comment