Sunday, January 28, 2018

अपने गृहनगर कासगंज में चंदन गुप्ता की हत्या पर

कासगंज

मेरा गृहनगर

मेरा अतीत, मेरी पहचान

मेरी कमज़ोरी, मेरी ताक़त

मथुरा और बरेली के बीच बसा छोटा सा
 
अलसाया हुआ यह छोटा सा क़स्बा

कभी ख़बरों में नहीं रहा

लेकिन पिछले 3 दिन से देश की निगाह में है

इसके गुमनाम मोहल्लों और गलियों के नाम

जब देश के तमाम लोग ले रहे हैं

तो ऐसा लग रहा है

जैसे मेरे घर की छत आँधी में उड़ गई है

दीवारें रात में धँस गयी हैं

मैं अकबका कर नींद से उठा हूँ

और मेरे घर के बीचोंबीच एक चौराहा बन गया है

सारी दुनिया भीतर झाँक रही है

मेरा घर ख़ुद मेरे लिए अनजाना बन गया है

मेरे घर की किसी ईंट में किसी को

राष्ट्रवाद दिख रहा है

किसी को जेहाद

किसी को सियासत

किसी को फ़साद

मेरा कासगंज सड़क पर पड़ी लाश बन गया है

कौए, चील, कुत्ते, चूहे नोंचने में लगे हैं

और मैं दूर खड़ा चीख़ना चाहता हूँ

मगर आवाज़ ही नहीं निकल रही

जैसे डरावने सपने के बाद नहीं निकलती

चंदन, तुम भी मेरे भाई थे

दूर के ही सही

एक गोली तो तुम सीने पर लेकर चल दिए

अगली गोली का निशाना मैं हूँ

हर वो शख़्श है

जिसके हाथ में तिरंगा है

मगर, चंदन तुम जाते-जाते एक काम कर गए

कुछ नींदें टूटी हैं

कुछ के भरम टूटे हैं

इस सोए भारत में इतना भी काफ़ी है

इस सोए भारत में तिरंगा लहराना अब ज़ुर्म है

मगर तुमको अब माफ़ी है
मगर तुमको अब माफ़ी है

#पवनपाण्डेय

No comments: