Wednesday, May 10, 2017

'बुद्ध पूर्णिमा' पर

बुद्ध क्रांतिकारी हैं

कारण यह है कि

वे अज्ञान से ज्ञान की वैदिक यात्रा को

इहलौकिक रूप देते हैं

ध्यान को जीवन की पतवार बनाते हैं

बोधिसत्त्व बनकर हर नौका खेने आते हैं

लेकिन खेदजनक यह है कि

जो भारतीय स्वयं को बौद्ध बताते हैं

अक्सर हम उनको

इस ओर 'ध्यान' देते नहीं पाते हैं

बुद्ध पूर्णिमा पर

अन्तः जागृति के उस आवाहन को नमन

#पवनपाण्डेय 

No comments: